प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा-मुख्यमंत्री नायब सैनी

*पूरा देश मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा है, अबकी बार 400 से ज्यादा सीटे जीत कर भाजपा मजबूत सरकार बनाएगी: मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सढौरा अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को निशुल्क राशन वितरण कर मोदी सरकार ने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का सराहनीय निर्णय लिया है, डीबीटी के माध्यम से सीधा पैसा लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित हो रहा है, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने देश और देश के लोगों के साथ अन्याय किया है। न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर देश के लोगों को मूलभूत अधिकारों के लिए तरसाया है। कांग्रेस ने जवानों, महिलाओं, किसानों के साथ भी अन्याय किया है,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत को नजदीक से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। जवानों, किसानों और महिलाओं को मान-सम्मान और न्याय देने का काम 10 सालों में मोदी सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को जिला यमुनानगर की सढौरा अनाज मंडी में अम्बाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सढौरा अनाज मंडी में लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आगामी 25 मई को कमल का बटन दबाकर बंतो कटारिया को ऐतिहासिक मार्जिन से जिताकर संसद में भेंजे। हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस के मैनीफेस्टों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न्याय तो पीएम मोदी ने किया है, अब ना तो हमारे जवानों पर पत्थरबाजी होती है और ना ही कहीं आतंकवादी दिखाई देते हैं। पीएम मोदी ने दुनिया के अंदर देश का नाम ऊँचा किया है। देश की समस्याओं का समाधान किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है,कमल का बटन अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में दबेगा और उसकी ताकत पीएम मोदी के पास जाएगी,पूरा देश मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा है, अबकी बार 400 से ज्यादा सीटे जीत कर भाजपा मजबूत सरकार बनाएगी, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि चुनाव आते हैं तो कांग्रेस के लोग सब्जबाग दिखाने निकल पड़ते हैं। कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही और एक ही परिवार का राज रहा। कांग्रेस ने चुनाव के समय गरीबी हटाओ का नारा दिया और अपनी ही गरीबी हटाई। गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज का अधिकार मोदी सरकार ने दिया। वर्ष 2014 से  पहले और वर्ष 2014 के बाद हुए काम को गिनाते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे और 2014 के बाद एयरपोर्ट की संख्या 150 हो गई। पहले 5 शहरों में मैट्रो चलती थी और अब 20 शहरों में मैट्रो दौड़ रही है। 2014 से पहले 380 मेडिकल कालेज थे और मोदी सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाकर 700 कर दी। वर्ष 2013-14 में एमबीबीएस की सीटें देश में 50 हजार थी जो अब 1 लाख से भी ज्यादा हो गई है। पहले आईआईएम 16 थे और अब 23 हैं, विश्वविद्यालयों की संख्या 400 थी और अब बढ़कर 1100 हो गई। अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि ने कहा कि न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने महिलाओं के बारे में कभी नही सोचा। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोटों की चिंता रही है। उन्होंने कहा कि न्याय प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल से जल पहुंचाकर, शौचालय बनवाकर और गैस कनेक्शन तथा गरीबों को पक्के मकान देकर किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को सम्मान दिया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मजबूत किया है। मोदी की कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकले हैं। कमल का बटन अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में में दबेगा और इसकी ताकत पीएम मोदी के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि जब यह ताकत मोदी के पास जाएगी। पीएम मोदी के  विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में सढौरा के लोगों का बड़ा योगदान होगा। विजय संकल्प रैली में सभी वक्ताओं ने जनता को भरोसा देते हुए कहा कि आप लोगों की आवाज को बंतो कटारिया लोकसभा में मजबूती से रखेंगी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,पूर्व विधायक बलवंतसिंह व जिला परिषद चेयरमैन रमेशचंद ठसका ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगाई है ,भारत देश में कल्याणकारी ,सरकार फिर से बनने जा रही है जनता के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है ,भाजपा 400 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतकर केंद्र में स्थाई मजबूत सरकार बनाएगी 

इस दौरान लोकसभा संयोजक डाक्टर पवन सैनी,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ,जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठसका ,पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर,पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी,नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, चंद्रमोहन कटारिया, रणधीर सिंह,सुमत जैन,कीमतपाल चोपड़ा, देवेंद्र चावला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुल चौधरी खदरी, भाजयुमो प्रदेश सचिव पुनित बिंदल,जसविंदर अम्बली,जोनी राणा,भाजपा नेता नवीन भसीन, सर्वजीत रघुवंशी, पार्षद विनीत कौर सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे

Related Posts

About The Author