यूपी : महाराजगंज जिले के बृजमनगंज में ईट-भट्टे की दीवार गिरने से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई,जब्कि दो मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर झारखंड के लोहरदगा के बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सभी मजदूर ईट निकालने में लगे थे। इसी दौरान दीवार का ढेर इनके ऊपर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। मृतकों की पहचान संतोष उरांव(30), पावर्ती(36) और सुशीला उरांव(21) के रूप में हुई है।वहीं रमेश और शांति की स्थिति गंभीर है। दोनों का इलाज सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में किया जा रहा।बता दें कि सभी झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले हैं।इस संबंध में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आपदा निधि से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ईंट भट्ठा पर सुरक्षा मानक थे या नहीं, इसकी भी जांच होगी।
यूपी में ईंट के ढेर में दबकर झारखंड के तीन मजदूरों की मौत,दो घायल
Published Date: 02-05-2024