ओडिशा की रैली में PM मोदी ने की ईडी रेड का जिक्र, कहा-‘झारखंड में मिल रहा नोटों का पहाड़’

ओड़िशा : लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओड़िशा में एक रैली को संबोधित किया। बरहामपुर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नबरंगपुर की रैली में झारखंड में हो रही ईडी छापेमारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपके पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे।’ इससे पहले बेरहामपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं भगवान राम की नगरी अयोध्या में था, वहां मैंने अयोध्या का दौरा किया।आज मैं भगवान जगन्नाथ की धरती पर हूं और आशीर्वाद लेने आया हूं।

पीएम मोदी ने ओडिशा की जनता से मांगा मौका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज्यादा के कम्युनिस्ट और कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों के भाजपा को जिताया और पांच साल में लोगों ने काफी काम किया और अब त्रिपुरा तेज गति से विकास कर रहा है।उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम हो चुकी थी, हमें मौका दिया योगी जी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है।”बीजेडी गिने-चुने दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओड़िशा के छोटे नेता भी अमीर है।वे बड़े पक्के मकान में रहते हैं।जनता आज भी गरीब है। यहां छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। ऐसे क्यों हो रहा है?आप सभी जानते हैं यहां के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है।इनको उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा को मौका दे।

Related Posts

About The Author