सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, जानें किसकी बन रही सरकार और कौन कितनी सीटें जीत रहा ?

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। 1 जून को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग हो जाएगी। इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी 400 पार का नारा लेकर चल रही है। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को भी अपनी जीत का भरोसा है। कुछ दिनों पहले दिए गए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा 200 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

हालांकि 4 जून के बाद ही क्लियर हो पाएगा की कौन केंद्र में राज करने वाला है। लेकिन इन सबके बीच राजनीतिक हलचल और उठापटक का दौर चल रहा है। इस बीच सट्टा बाजारों ने भी अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। ज्यादातर सट्टा मार्केट ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। आइए जानते है कि सट्टा बाजार ने क्या अनुमान लगाया हैं।

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान :  फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, भाजपा को इस बार 209 सीटें मिल रही है। NDA गठबंधन को 253 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। साथ ही कांग्रेस को 117 सीटें वहीं इंडिया गठबंधन को 246 सीटें दी जा रही हैं। फलोदी सट्टा बाजार का ये अनुमान सामने आने के बाद से ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी, रिजल्ट आने से पहले सबकी नजरें इसी पर टिकी हुई है। लेकिन फलोदी सट्टा बाजार के इस अनुमान ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है।

मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी : इस बीच मुंबई सट्टा बाजार ने बीजेपी की आसान जीत की भविष्यवाणी की है। हालांकि, सट्टा बाजार बीजेपी के ‘400 पार’ नारे के पक्ष में नहीं है। मुंबई सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को अकेले 295 से 305 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मुंबई सट्टा बाजार के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के लिए अकेले 350 सीटें जीतना भी मुश्किल है।

बेलगाम सट्टा बाजार के मुताबिक : बेलगाम सट्टा बाजार ने भी भविष्यवाणी की है कि, भारतीय जनता पार्टी को 223 और कांग्रेस के खाते में 120 सीट जाएगी। बेलगाम सट्टा बाजार एनडीए को बहुमत के करीब पहुंचा है, NDA को कुल 265 और इंडिया गठबंधन को 230 सीटें दी है।

इंदौर सराफ सट्टा बाजार :  इंदौर सराफ ने एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। इंदौर सराफ सट्टा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 260, एनडीए को 283 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं कांग्रेस को 94 और इंडिया गठबंधन को 180 सीटों पर समेट दिया है।

सूरत मघोबी सट्टा बाजार : सूरत मघोबी ने भारतीय जनता पार्टी को 247 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान लगाया है। जबकि कांग्रेस को 96 सीटों पर ही समेट दिया है। एनडीए को कुल 282 और इंडिया गठबंधन को 186 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, अलग-अलग सट्टा बाजार का यह सिर्फ एक आकलन है। सट्टा बाजार का आकलन हमेशा सही साबित नहीं हुआ है। सट्टा बाजार में सिर्फ एक अनुमान बताया जाता है जिससे लोगों को थोड़ी सी हिंट मिल सके कि अबकी बार किसकी सरकार बनने जा रही है। हालाँकि इन सब बातों का खुलासा तो 4 जून को ही हो पाएगा। लेकिन एग्जिट पोल आने के बाद स्थिति और भी क्लियर हो जायगी।

Related Posts

About The Author