चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए इस चीज के रेट, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही आम जनता को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज से सड़कों पर सफर करना महंगा हो गया है। टोल टैक्स में 5 से 25% तक की वृद्धि की गई है। चुनाव एग्जिट पोल सामने आने के बाद ही आम जनता यह बड़ा झटका लगा है। फिलहाल 4 जून को रिजल्ट आना अभी बाकी है।

NHAI भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। आज रात 12:00 बजे के बाद से सफर करना अब आम जनता के लिए महंगा हो गया है पहले की अपेक्षा आप टोल टैक्स पर करते समय लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। लोकसभा चुनाव की वजह से इस बार अप्रैल में नहीं जून में टोल टैक्स के रेट बढ़ाए गए हैं।

जानिए कितना अधिक चुकाना होगा पैसा
NHAI द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार टोल टैक्स के रेट में 5% की वृद्धि की गई है। इतना ही नहीं टोल टैक्स के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के लिए जो पास बनते हैं उस पर भी टैक्स बढाया गया है। जानकारी के अनुसार, मासिक फास्ट टैग पर 10 रुपए बढ़ाए गए हैं, जहां आप पहले 330 रुपए भुगतान करते थे। उसकी जगह आपको 340 रुपए भुगतान करना होगा।

जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा टोल रेट कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बढ़ा है, मैं आदेश के बाद अब इस हाइवे पर सफर करने वाले लोगों को ₹5 से ₹55 तक अधिक पैसा देना होगा। जिसमें आपको कम से कम ₹5 और सबसे अधिकतम ₹55 चुकाना है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर 5 साल से टोल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। देखा जाए तो कानपुर हाइवे पर देहात के बाराजोरी पर सबसे कम 5 रुपए देने होंगे ज्यादा।

इसके अलावा फतेहपुर के बडौरी टोल बैरियर पर ₹55 ज्यादा देना होंगे। कटोघन घर टोल पर ₹40 एक्स्ट्रा देना होंगे। जानकारी के अनुसार कानपुर सागर हाईवे के अलियापुर महोबा के खन्ना टोल प्लाजा पर एक तरफ का टोल नहीं बढ़ाया गया है, यानी की 24 घंटे में रिटर्न होने वाले लोगों को मात्र ₹5 एक्स्ट्रा देना रहेगा।

शिवराजपुर के निवादा टोल बैरियर पर एक साइट का टोल टैक्स नहीं बढ़ा, लेकिन वापसी में 5 रुपये ज्यादा देने होंगे। कन्नौज के बशीरपुर टोल प्लाजा पर भी एक साइट का टोल नहीं बढ़ा है, लेकिन लौटते समय 5 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
किस वाहन के लिए कितना देना होगा टोल?
कार/जीप/हल्के वाहन- पुरानी दरें– 105, नई दरें– 110
हल्के कमर्शियल/लगेज वाहन/ मिनी बस- पुरानी दरें –170, नई दरें – 175
बस/ट्रक- पुरानी दरें –355, नई दरें- 365
थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल- पुरानी दरें –385, नई दरें – 395
फोर से सिक्स एक्सल व्हीकल- पुरानी दरें –555, नई दरें – 570
7 एक्सल या ओवरसाइज व्हीकल- पुरानी दरें –680, नई दरें –695

Related Posts

About The Author