गुमला में 40 फीट नीचे गिरी बारातियों से भरी बस, फिर मच गया कोहराम

झारखंड : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से आई है, जहां नवडीहा पुल से पिकअप वैन टकराने से वाहन में सवार लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला और रांची रेफर कर दिया गया है।

जानें कैसे हुई बड़ी सड़क दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, केरागानी गांव से लोहरदगा जिले के कंडरा डीपाटोली में बारात गयी थी। वापसी के दौरान नवडीहा पुल से वाहन टकरा गया, जिससे यह घटना घटी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद वाहन के ऊपर बैठे सवार सभी लोग पुल से 40 फीट नीचे गिर गए। घायलों में केरागनी निवासी राजकुमार उरांव, नंदू लोहरा, चंद्रपाल उरांव, कमलेश उरांव, कर्मपाल कुमार, संकेश्वर कुमार, राजकुमार उरांव, अमर उरांव के अलावा दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थानेदार तरुण कुमार के अलावा थाना के सभी अधिकारी तुरंत घटनास्थल पहुंचे। एंबुलेंस के अलावा थाना के निजी वाहन में घायलों को अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के अलावा कांग्रेसी नेता शिवकुमार भगत टुनटुन, भाजपा नेता अशोक उरांव, अरुण पांडे, आदित्य भगत, जोगेंद्र भगत, शहजाद खान सहित कई सामाजिक संगठन के लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में सहयोग दिया।

सभी लोगों ने खुद अपने हाथों में उठा-उठाकर घायलों को एंबुलेंस से नीचे उतारा। घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गई। घायलों की संख्या दो दर्जन से अधिक थी। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण बिशुनपुर, सेन्हा, गुमला, सिसई से एंबुलेंस तत्काल बुलायी गई। जब एंबुलेंस कम पड़ीं, तो ममता वाहन में सभी घायलों को भेजा गया। 5 एंबुलेंस और चार ममता वाहन में घायलों को भेजा गया है।

Related Posts

About The Author