बिहार के सारण में सनसनीखेज घटना: प्रेमी का गुप्तांग काटने पर महिला चिकित्सक हिरासत में

बिहार : सारण जिले के मढ़ौरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार, 1 जुलाई को एक निजी अस्पताल की कथित डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने अपने प्रेमी, वार्ड पार्षद वेद प्रकाश का गुप्तांग काट दिया।

सूचना मिलने पर मढ़ौरा थाना पुलिस ने घायल वेद प्रकाश को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

महिला चिकित्सक का बयान:

इस घटना के बाद महिला चिकित्सक अभिलाषा कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध वेद प्रकाश से पिछले साल भर से था और उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे। लेकिन जब भी विवाह की बात होती, वेद प्रकाश बहाना बनाता। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे विवाह को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने वेद प्रकाश का गुप्तांग चाकू से काट दिया और उसे बाथरूम में फ्लश कर दिया।

पुलिस अधीक्षक का बयान:

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह 11 बजे के करीब हुई। महिला का प्रेम संबंध वेद प्रकाश से कई वर्षों से चल रहा था और शादी की बात पर विवाद हुआ था। नाराजगी में महिला ने वेद प्रकाश को बेहोश कर उसके गुप्तांग को काट दिया।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की। मौके से चाकू बरामद किया गया और महिला चिकित्सक को हिरासत में ले लिया गया है। घायल वेद प्रकाश का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। इस मामले में नए कानून के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

About The Author