जगाधरी छछरौली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में हजारों की भीड़ को संबोधित किया

* जन आशीर्वाद रैली में हजारों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री नायब सैनी , कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर हुए गदगद

यमुनानगर : जगाधरी विधान सभा में भाजपा के शासन काल में कराये गए विकास कार्य गिनवा दिये है कांग्रेस भी अपने कुशासन में किये गए कामों को बताने की हिम्मत दिखाए। मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अनाज मंडी छछरौली में कांग्रेस सरकार को सच का आईना दिखाते हुये उक्त बाते कही। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनाज मंडी छछरौली में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में उमड़े हजारों के जनसैलाब को सम्बोधित करते हुये कहा की मै आप लोगों से जीत का आशीर्वाद लेने आया हूँ। आप लोगों का जोश, जूनून और जज्बा ये बता रहा है कि जगाधरी की जनता और हरयाणा की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस को  चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने 10 सालों के कार्यकाल के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में कही गई बातों को भी सार्वजनिक करने का काम करें।  हमारा हिसाब तैयार है क्योकि हमने अपने वादों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकास की गति निरंतर तेज रही है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा झूठ फैलाने  वाले लोगों को आप आने वाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दें।  सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं की एक-एक घर में जाकर अक्टूबर में आने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण  बहुमत से हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज हरियाणा के 50 लाख परिवारों को ₹500 में सिलेंडर मिल रहा है,3 लाख से ज्यादा बुजुर्गों के खाते में ₹3000 की पेंशन आ रही है।हुड्डा अपने समय में ₹800 बुढ़ापा पेंशन छोड़कर गया था।हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जिसने किसानों की सभी उपज एमएसपी पर खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान चिरायु कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन वितरण योजना से हरियाणा के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कँवर पाल ने जन आशीर्वाद रैली में जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नॉनस्टॉप हरियाणा को और तेज गति दे रहे हैं।  आज उन्होंने किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी चुनौती देते हुए हिसाब मांग रही है।  हमें कांग्रेस को नहीं हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है।  तुलना होनी चाहिए कि वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक हरियाणा प्रदेश के क्या हालात थे  और वर्ष 2014 से वर्ष 2024 तक भारतीय जनता पार्टी ने किस तरह से सेवा की है।  पहले की सरकार में प्रदेश में लूटपाट होती थी और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सेवा भाव से नॉनस्टॉप विकास हो रहा है जबकि कांग्रेस की सरकार में विकास को फुल-स्टॉप लगा दिया गया था। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के लगभग 141000 लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की गई हैं।  कांग्रेस बताएं क्या उन्होंने 1500 युवाओं को भी नौकरी मेरिट के आधार पर दी है।  उन्होंने सिर्फ पर्ची और खर्ची के आधार पर अपने संबंधियों, परिवारजनों और सेवादारों को सरकारी नौकरियां प्रदान की।  2004 से 2014 तक का हिसाब भूपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे या दीपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे,  लेकिन उनको हिसाब देना ही होगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिसाब दे कि क्योंकि उन्होंने किसानों  की हजारों एकड़ जमीन बिल्डरों को औने-पौने दाम पर देकर उन्हें लूटने का काम किया।  कांग्रेस राज्य में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हुए।  कांग्रेस तय करें कि  हिसाब कौन देगा।  कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने तो इस खेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हिसाब देने के लिए कैप्टन नामित कर दिया है।  कांग्रेस का कैप्टन पिता है या पुत्र है या कोई और है इसका फैसला वह करें और उसके बाद हिसाब दें। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा के बिना देश का विकास संभव नहीं है।  हरियाणा के आशीर्वाद से ही केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करेंगे।  इससे  रोजगार बढ़ेगा, खेती में आधुनिकता आएगी और विकास की गति और तेज होगी।  उन्होंने कहा कि देश की इस प्रगति में हरियाणा नेतृत्व करें और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार को तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनाएं। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा में सत्ता  इसलिए हथियाना चाहते हैं ताकि पंजाब की तरह हरियाणा को भी खत्म कर दिया जाए।  हमें  हरियाणा के नौजवान को ड्रग्स से बचाना है।  हरियाणा का नौजवान सेना में बॉर्डर का प्रहरी है, ओलंपिक में मेडल और खेतों में धान उत्पादन के लिए पैदा हुआ है।  विपक्ष के लोग षड्यंत्र रचकर हरियाणा को खत्म करने की साजिश में लगे हैं।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को देवतुल्य  बताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास संगठन है। कांग्रेस के पास बाप-बेटा है।  उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने पंचकूला का घोटाला किया, डीएलएफ का घोटाला किया और सारा पैसा कहां ले गए सभी को पता है।  वह केवल मात्र हरियाणा को बेचने के लिए सरकार बनाना चाहते हैं।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा को विकास में नंबर एक पायदान पर बनाये रखने के लिए आपका सहयोग और समर्थन चाहती है। जन आशीर्वाद रैली को विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भी सम्बोधित किया 

 भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भाजपा जिला संगठन की ओर से तलवार भेंट कर स्वागत किया 

  जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी अपनी टीम के साथ जन आशीर्वाद रैली की सारी व्यवस्थाओ को  स्वयं देखते रहे

इस दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भोपाल सिंह खदरी,बंतो कटारिया, कृष्ण सिंगला, सुरेंद्र बनकट, रामनिवास गर्ग, रामपाल सिंह, बलवंत सिंह सढौरा,ईश्वर पलाका, रमेशचंद ठसका, कपिल मनीष गर्ग, कल्याण सिंह, विपुल गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, प्रीति जौहर, सुनीता शर्मा,सीमा गुलाटी,निश्चल चौधरी, जगदीश धीमान, शिव कुमार शर्मा, सुशील कुमार गर्ग,प्रियंक शर्मा, अंकित गोयल, बलविंदर सिंह मुजाफत,विजय सिंगला, सीताराम मित्तल , मुकुल खदरी, विरेन्द्र चौधरी,विजय मिंटू, बिट्टू चौधरी, जयचंद कश्यप आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे

Related Posts

About The Author