महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में गरजी दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज

जगाधरी (हरियाणा) : भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा जगाधरी के गु़प्ता पैलेस में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाजपा की नई दिल्ली से सांसद एवं पूर्व भाजपा की केन्द्रीय मंत्री स्व0 श्रीमती सुषमा स्वराज की पुत्री सांसद सुश्री बांसुरी वाजपेयी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि बांसुरी स्वराज, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, संगीता सिंघल आदि ने दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

भाजपा के जगाधरी विधानसभा स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पहुंचने पर भाजपा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज का  पगड़ी पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया। इस महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल व यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बतौर विशिष्ठ अतिथि भाग लिया। भाजपा महिला सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने  की। इस महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। 

भाजपा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यातिथि भाजपा लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज सम्मेलन में महिलाओं की बहुत भारी संख्या देखने पर काफी गदगद हुई। सुश्री बांसुरी स्वराज ने मंच से नीचे उतरकर महिलाओं के बीच जाकर अपने जोशीले भाषण से महिलाओं में जोश भरा। हरियाणवी में राम राम सारेया ने बोलकर अपने संबोधन की शुरुआत की।उन्होंने कहा की हरियाणा मेरा ननिहाल है। उन्होंने कहा कि मेरी मां भी इसी हरियाणा से रहने वाली थी।हरियाणा में सबसे ज्यादा वीर सपूत सिपाही हैं। दूध दही का प्रदेश है हरियाणा और अन्नदाताओं की धरती है हरियाणा। 

लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं में जो उत्साह है उसे लगता है कि हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलेगा। भाजपा लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए ।75 वर्षों के बाद भाजपा सरकार में महिलाओं को जल, थल, नभ और अंतरिक्ष सहित सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होते देखा जा रहा है। इक्कीसवीं सदी महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए गए विचारशील सुधारों का पड़ाव है। महिलाओं के जीवन में भाजपा सरकार में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं। जैसे 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, 30.64 करोड़ मुद्रा लोन के वितरण और उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे वाली 10.1 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध होना है। प्रजनन अधिकारों पर भी अब खुलकर चर्चा हो रही है। हालिया बजट घोषणाओं के अनुसार 36 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया गया है। यह सभी सामाजिक वर्गों की महिलाओं के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुहिम की शुरुआत की थी।

हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की जनता के साथ-साथ महिला शक्ति में जोश दिखाई दे रहा है, उससे लगता है कि अब हरियाणा की मातृ शक्ति ने तय कर लिया है की हरियाणा में कमल खिलाना है और तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनानी है। कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के केवल खोखले वादे है । जहां-जहां कांग्रेस शासित प्रदेश हैं वहां विकास की गाड़ी ठप पड़ी है। और जहां-जहां भाजपा की सरकार है और रफ्तार के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेंकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिसके सार्थक परिणाम आज सामने आ रहे है। कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल भाजपा के विकास कार्यों को देखकर बौखला गए हैं और लोगों में तरह-तरह की भ्रान्तियां फैला रहे हैं। लेकिन जनता कांग्रेस व विपक्षी दलों की झूठ को अच्छी तरह समझ चुकी है और जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली हैं।  महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने भाजपा द्वारा अपने शासनकाल में महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। भाजपा ने महिलाओं को सशक्त करने का न केवल नारा दिया बल्कि धरातल पर भी महिलाओं को सशक्त करके दिखाया है उसी का परिणाम है कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी है और महिलाएं समाज में अहम भूमिका निभा रही है।

Related Posts

About The Author