चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 5 KG IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Published Date: 15-03-2025

चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं—मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा—अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए सक्रिय हैं। इनकी बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विश्वस्त सूचना के आधार पर 4 मार्च 2025 से छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में विशेष संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान 15 मार्च 2025 को सुबह 9:00 बजे सुरक्षा बलों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा के आसपास जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 5 KG वजनी एक आईईडी (IED) बम बरामद किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की मदद से उसे वहीं निष्क्रिय कर दिया गया।

संयुक्त अभियान में शामिल बल:

चाईबासा जिला पुलिस

झारखंड जगुआर

कोबरा 209 BN

सीआरपीएफ: 26 BN, 60 BN, 134 BN, 193 BN, 197 BN

नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है और सुरक्षा बल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की है।

Related Posts

About The Author