चीफ जस्टिस ने कानून मंत्रालय से की सिफारिश, जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के नए CJI

Published Date: 16-04-2025

सीजेआई संजीव खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को जस्टिस बी आर गवई को अगले सीजेआई के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति बीआर गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं और वे 14 मई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें इस पद की शपथ दिलाएंगी। भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। बीआर गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को अमरावती में हुआ था और वे 16 मार्च 1985 को बार में शामिल हुए। सीजेआई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने नवंबर 2024 में मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण किया था।

Related Posts

About The Author