‘श्रम है तो हम हैं ‘
दुनिया के कई देशों में श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष एक मई को श्रम दिवस मनाया जाता है।
इसे श्रमिक दिवस एवं वर्कर्स डे भी कहा जाता है।
श्रम दिवस एक विशेष दिन है जो श्रमिक वर्ग को समर्पित है। यह श्रमिकों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का दिन है। यह विश्वभर के विभिन्न देशों में मनाया जाता है।अधिकतर देशों में इसे 1 में को अंतर्राष्ट्रीय ‘श्रम दिवस ‘ के रूप में मनाया जाता है।

भारत में प्रथम श्रम दिवस 1 में 1923 में चेन्नई में ”लेबर किसान पार्टी ऑफ़ हिंदुस्तान’ द्वारा मनाया गया था।
श्रमिक किसी भी देश अथवा राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
आज हमारे विद्यालय में भी श्रमिकों को विशेष सम्मान देने के उद्देश्य से बड़ी धूमधाम से विद्यालय की प्रधानाचार्या र्डॉक्टर चंदना लाल की अध्यक्षता में संत थॉमस परिवार द्वारा मनाया गया।

इस उपलक्ष पर कॉमर्स एवं ह्यूमैनिटीज विभाग के विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा श्रम दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सुन्दर प्रस्तुति दी गई।
इस उपलक्ष पर विद्यालय की ओर से सभी कर्मचारियों को पुष्पाहार,मिष्ठान एवं उपहारों
द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में प्रधानाचार्या महोदया द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की सराहना की गई।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समय-समय पर ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम करने के लिए उत्साहित किया तथा इसमें मार्गदर्शन देने वाले प्रत्येक अध्यापक की भूरि -भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को विद्यालय की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एवं प्रत्येक कार्य में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।