भारत में सभी क्षेत्रों का एक ही समय लागू करने की तैयारी

Published Date: 18-06-2025

वन नेशन, वन टाइम” की ओर भारत का बड़ा कदम

नई दिल्ली: भारत सभी क्षेत्रों में एक एकीकृत समय-पालन मानक को कानूनी रूप से लागू करने की तैयारी कर रहा है. आज विज्ञान भवन में उपभोक्ता मामले विभाग ने “वन नेशन, वन टाइम” यानी “एक देश, एक समय” विषय पर एक अहम बैठक की। इस बैठक में देशभर में एक जैसे समय (भारतीय मानक समय – IST) को लागू करने की योजना पर चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि अब भारत में सभी कानूनी, सरकारी और व्यापारिक कामकाज IST के अनुसार ही होंगे। इसके लिए नया नियम कानूनी माप विज्ञान (IST) नियम, 2025 जल्द ही लागू किया जाएगा। इससे मोबाइल नेटवर्क, बिजली, बैंकिंग, रेलवे, शेयर बाजार जैसी सेवाओं में एकसमान समय रहेगा, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, बिलिंग में पारदर्शिता और साइबर जोखिमों को घटाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।और इस से कामकाज तेज़, सटीक और सुरक्षित होगा।
देश के पांच शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, फरीदाबाद और गुवाहाटी में आधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जा रही हैं, जो सटीक समय (मिलीसेकंड से माइक्रोसेकंड तक) बताएंगी। यह समय ISRO और CSIR-NPL की मदद से सेट होगा।
सचिव निधि खरे ने कहा कि आज कई सेवाएं विदेशी समय पर चलती हैं, जिससे साइबर खतरे बढ़ जाते हैं। नया नियम भारत को समय के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगा और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे जोखिम भी कम होंगे।
इस बैठक में रेलवे, बिजली विभाग, बैंक, शेयर बाजार, इंटरनेट कंपनियों, साइबर सुरक्षा संस्थाओं और उद्योग संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने इस योजना का समर्थन किया।
यह कदम भारत को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने और समय में एकरूपता लाने की दिशा में बहुत अहम माना जा रहा है।

Related Posts

About The Author