उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से भारी तबाही,कई जगह पर भूस्खलन

Published Date: 09-08-2025

उत्तराखंड में बारिश के कारण कई जगह पर भूस्खलन हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में 266 से अधिक मार्ग बंद हो गए है। यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी, स्यानाचट्टी व पाली गाड के पास मलबा आने के कारण मार्ग बाधित है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है।

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 59 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 36 सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मलघट के पास मलबा आया है। दो राष्ट्रीय राजमार्ग (पौड़ी व देहरादून जिला), सात राज्यमार्ग (देहरादून तीन, पौड़ी-टिहरी एक- एक, नैनीताल दो), सात मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 75 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लोनिवि ने बंद रास्तों को खोलने के लिए 514 मशीनों को अलग- अलग जगहों पर तैनात किया हुआ है।

Related Posts

About The Author