संत थॉमस स्कूल जगाधरी की ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम
जगाधरी: संत थॉमस स्कूल जगाधरी में ‘हर घर तिरंगा’ इस मुहिम के उपलक्ष्य में एक रैली निकाली गई । इस रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ चंदना लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आजादी के 79 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ चलाया जा रहा है ।जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों, सरकारी कार्यालयों, व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है । इस रैली को सफल बनाने में पुलिस विभाग ने पूर्ण सहयोग दिया यह अभियान सब नागरिकों में अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करता है ।इस रैली में कक्षा छठी के विद्यार्थी, कराटे के छात्र, एन .सी .सी के छात्र – छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया । खेल विभाग की अध्यक्षता में यह रैली विद्यालय से झंडा -चौक जगाधरी तक निकाली गई l

जैसे ही तिरंगा यात्रा विद्यालय पहुँची, विद्यार्थियों ने गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जय हिन्द” के जोशीले नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। ढोल की थाप और देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों ने समारोह में ऊर्जा और आकर्षण भर दिया।

अपने संबोधन में, प्रधानाचार्या डॉ. चंदना लाल ने कहा— “युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए; तभी भारत अपने भविष्य के सुनहरे सपनों को साकार कर सकेगा।”
इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मनाया गया ।इस रैली में खेल विभाग के सभी अध्यापक शामिल थे – पूनम भंडारी, रजनीश, श्वेता काजल, अजय सेठी, रेखा रावत नवलीन कौर l विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती चंदना लाल ने विद्यार्थियों का खूब उत्साहवर्धन किया तथा यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l


