ऑस्ट्रेलिया में होने वाली यूसी कप चैंपियनशिप के लिए सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी के दो खिलाड़ीयों ने मारी बाजी

Published Date: 24-08-2025

यमुनानगर:  ऑस्ट्रेलिया  क्रिकेट बोर्ड के द्वारा आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 के बीच में किया जाएगा जिसका ट्रायल डी.पी.एस. पानीपत में किया गया। जिसमें यमुनानगर जिले के सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी के दो खिलाड़ियों एंजेल व अनमोल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-16 की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। 

इस ट्रायल में लगभग 213 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें अंडर-16 की टीम में सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी के एंजेल व अनमोल का चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए चुने गए। 

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ0 चंदना लाल ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए एंजेल व अनमोल  व कोच को बधाई दी और कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए जो भी खर्च होगा वह स्कॉलरशिप के तौर पर स्कूल की तरफ से एंजेल व अनमोल को दिया जाएगा.

Related Posts

About The Author