हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ने के दौरान एक छात्रा की मृत्यु 5 छात्राये गंभीर रूप से घायल

Published Date: 06-11-2025

यमुनानगर   आज सुबह करीब 07.40 पर जिला यमुनानगर के प्रताप नगर बस स्टैण्ड से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होने के दौरान बस के टायर के नीचे आने से 01 छात्रा की मृत्यु हो गई व 05 अन्य छात्राएं घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस पौन्टा साहिब से दिल्ली जाते समय जब प्रताप नगर बस स्टैण्ड पर पहुंची, तब प्रताप नगर बस स्टैण्ड से कुछ छात्राओं ने बस में चढने की कोशिश की, तो चालक द्वारा बस रोकने की बजाय बस की स्पीड बढा दी, जिस कारण 06 छात्राएं बस के टायर के नीचे आने से घायल हो गई, जिनमें से 01 छात्रा की मृत्यु हो गई। घायल छात्राओं को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां पर 05 घायल छात्राओं का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन सरकारी योजनाओं के अनुसार मृतक व घायल छात्राओं के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में है। उपायुक्त, यमुनानगर व पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर मौका घटनास्थल व घायल छात्राओं का हाल जानने हेतु सम्बन्धित अस्पतालों के दौरे पर हैं। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार रोडवेज कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

About The Author