बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या, पीट-पीट कर और जहर खिलाकर ली गई जान

Published Date: 11-01-2026

नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सुनामगंज जिले का है, जहां जॉय महापात्रो नामक एक हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे जहर दिया गया। गंभीर हालत में महापात्रो को सिलहट उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह घटना हाल ही में हुई एक अन्य मामले के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। इससे पहले, चोरी के संदेह में पीछा कर रही भीड़ से बचने के लिए नहर में कूदने से 25 वर्षीय हिंदू युवक मिथुन सरकार की मौत हो गई थी।

ईश निंदा के आरोप में दी पूचंद्र दास की लिंचिंग– इधर, बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में ईशनिंदा के आरोपों को लेकर की गई लिंचिंग के एक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या से जुड़ा है, जो पेशे से गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान यासीन अराफात के रूप में हुई है, जो एक पूर्व शिक्षक बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की 18 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में हत्या कर दी गई थी।

आरोप है कि फैक्ट्री के सुपरवाइजरों ने पहले दीपू पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया, इसके बाद उसे कार्यस्थल से बाहर घसीटकर निकाल दिया गया और गुस्साई स्थानीय भीड़ के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को लेकर मानवाधिकार संगठनों और अल्पसंख्यक समुदायों में गहरी चिंता जताई जा रही है।

Related Posts

About The Author