चण्डीगढ़ : रोटरेक्ट ऋषभ को रोटरी एन्ड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में स्टार एफेरेसिस डोनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान आंदोलन पुरस्कार रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3080 को रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं निरंतर सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। महात्मा गाँधी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर-26 में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार सांसद मनीष तिवारी एवं अपूर्बा घोष द्वारा, रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष आरके साबू (अध्यक्ष) तथा नीति सरीन (सचिव), रोटरी एवं ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की उपस्थिति में प्रदान किए गए।
रोटरी एन्ड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर ने रोटरेक्ट ऋषभ को स्टार एफेरेसिस डोनर अवॉर्ड प्रदान किया
Published Date: 23-02-2026

