बांग्लादेशी महिलाओं का अवैध प्रवेश: बाली रिसोर्ट में छापामारी, तीन गिरफ्तार

झारखंड: रांची के बरियातु पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी महिलाएं होटल बाली रिसोर्ट हिल व्यू, न्यू रोड, बरियातु में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रुकी हुई हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाकर छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान, कुल चार लड़कियों को, जिनकी उम्र लगभग 20-24 वर्ष के बीच है, बाली रिसोर्ट हिल व्यू रोड, बरियातु से रेसक्यू किया गया। इन लड़कियों में से तीन बांग्लादेश की रहने वाली हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से रात के अंधेरे में तार काटकर सीमा पार की थी और भारत में घुसपैठ की थी। इन तीनों ने बताया कि उनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आई थीं, जो रांची में मनीषा राय के साथ कहीं छिपी हुई हैं।

पकड़ी गई तीनों बांग्लादेशी लड़कियों के फर्जी आधार कार्ड से पता चला कि उनके नाम निम्नलिखित हैं:

1. निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास
2. सरमीन अख्तर उर्फ अनिका दत्ता
3. निपा अख्तर उर्फ खुशी

पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की, तो असली नामों का खुलासा हुआ। इन तीनों को महिला पुलिस अधिकारी द्वारा निर्देशानुसार गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल चार मोबाइल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

**फरार बांग्लादेशी महिलाओं के नाम:**

1. प्रवीन
2. झुमा
3. हासे अख्तर

इन पकड़ी गई तीनों बांग्लादेशी महिलाओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

**गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:**

1. निम्पी बरुआ (उम्र- 21 वर्ष, पिता- बुद्धी बन्द्र बरुआ)
2. सरमीन अख्तर (उम्र- 20 वर्ष, पिता- इमरान हुसैन)
3. निपा अख्तर (उम्र- 21 वर्ष, पिता- मो० कासिम), सभी निवासी: ग्राम चटग्राम, बांग्लादेश

**बरामदगी:**

1. एक फर्जी आधार कार्ड (374929863217) जिसपर अनिका दत्ता का नाम अंकित है।
2. एक स्लेटी रंग का vivo मोबाइल
3. एक नीले रंग का टूटा हुआ vivo मोबाइल
4. एक ओलिव रंग का Redmi मोबाइल
5. एक गुलाबी रंग का iPhone

**छापामारी दल:**

1. पुलिस उपाधीक्षक सदर संजीव कुमार बेसरा
2. पु०अ०नि० सुरेश कुमार मंडल, थाना प्रभारी, बरियातु थाना
3. पु०अ०नि० मो० आफताब अंसारी

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त निगरानी और तत्परता जारी है। पुलिस अब फरार अन्य बांग्लादेशी महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

Related Posts

About The Author