हरियाणा में तीसरी बार बन रही है भाजपा की सरकार: मुख्यमंत्री नायब सैनी

हुड्डा भी तो हरियाणा की जनता को अपना हिसाब दे,पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में पहली पसंद भाजपा -सैनी

यमुनानगर  : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यमुनानार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दशहरा ग्राउंड यमुनानगर में *”म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली”* से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ललकरा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा में दम है तो बुजुर्गों के बीच जाकर हिसाब दें और बताएं कि बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन के लिए किस तरह धक्के खाने पड़ते थे। सिर्फ 500 रुपये पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों में घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अब हुड्डा बोल रहे हैं कि पेंशन 6 हजार रुपये कर देंगे, वे 10 साल मुख्यमंत्री रहे, जब उन्होंने पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। दरअसल हुड्डा की नीयत खराब है और नीति भी ठीक नहीं। कांग्रेस का नेतृत्व भी गलत  लोगों के हाथों में है, ये कोंग्रेसी तो मंच पर ही जूतमपैजार हो जाते हैं। जिस पोर्टल से घर बैठे 3 लाख 23 हजार बुजुर्गों की पेंशन बनी हैं, ये उसी पोर्टल को खत्म करने की बात करते हैं। जब ये पोर्टल खत्म करने की बात करते हैं तो इनके मुहं से भ्रष्टाचार की बदबू आती है। ऐसे लोग हमसे हिसाब मांग रहे हैं, जिनके बही-खाते खराब पड़े हैं। हुड्डा लोगों को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। आज हम देश में सबसे ज्यादा 3 हजार रुपये पेंशन बुजुर्गों को दे रहे हैं। यमुनानगर विधानसभा स्तरीय जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा को किसानों की चिंता है। जनता के प्यार से तय हो गया है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। इस मौके पर भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पू्र्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट ,भाजपा नेत्री संगीता सिंघल,जिला प्रभारी वेदपाल एडवोकेट, चेयरमैन रमेशचंद ठसका,पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला,पू्र्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा, पू्र्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, भाजपा नेता देवेंद्र चावला, विधानसभा प्रभारी अशोक मैंहदीरत्ता,मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा नीरज गुप्ता, अनिल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान,अमन सग्गर ,आदि मौजूद रहे। 

*हुड्डा भी तो हरियाणा की जनता को अपना हिसाब दे* 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के 10 साल का हिसाब किताब मैं हर रोज जनता के बीच रख रहा हूं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी तो 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं, वे भी तो जनता को हिसाब दें। 10 साल में हुड्डा ने क्या किया ये भी जनता को बताएं। सैनी ने कहा कि हिसाब देना तो दूर, मैंने पांच सवाल किए थे उनका जवाब आज तक हुड्डा ने नहीं दिया। मैं हुड्डा को समय देता हूं कि वे राहुल गांधी से पूछकर मेरे सवालों का जवाब दें। हुड्डा जनता को गुमराह न करें और झूठ फैलने का काम न करें। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते प्रदेश में अंगद की तरह पैर जमा लिया है और हुड्डा इस पैर को हिला भी नहीं सकते। 

*लोलीपॉप देते हैं कांग्रेसी* 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यमुनानार विधानसभा स्तरीय जन आशीर्वाद रैली में कहा कि कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 100-100 गज के प्लाट के नाम पर गरीब लोगों को लोलीपॉप दिया। न तो लोगों को कागज दिए गए और न ही कब्जा, हमने लोगों को प्लॉट, कागज और कब्जा सब कुछ दिया। हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार के सिर पर छत हो और इसके लिए केंद्र सरकार भी काम कर रही है। हमने 100 दिनों में हर रोज बड़े फैसले लिए और हुड्डा दुष्प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं कर रही है। हुड्डा को बताना चाहूंगा कि ये घोषणाएं नहीं थी, बल्कि कैबिनेट में पास करवाकर एक्ट बनाकर सभी काम पूरे किए गए हैं। 

*किसानों को मुआवजे के साढ़े 13 हजार करोड़ दिए* 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के मुआवजे पर सैलजा और हुड्डा को घेरा। सैनी ने कहा कि मेरी फसल, मेरा ब्योरा योजना बनाई तो कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा धरने पर बैठ गए थे। यह भी किसी से छिपा नहीं है कि हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में फसल खराब होने पर मुआवजे के 1100 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए, लेकिन भाजपा के 10 साल के कार्यकल में साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में दिए गए। 

*जनआशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री* नायब सैनी ने कहा कि मैं आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुख्यमंत्री नायब  सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार मिशन मोड में फैसले ले रही है। हरियाणा का गरीब, किसान, युवा, और महिला सभी इन फैसलों का स्वागत कर रहे हैं। 

*नायब सैनी ने विपक्ष को 70 दिनों में ही वेंटिलेटर पर पहुंचाया: विधायक घनश्याम दास अरोड़ा*  

जन आशीर्वाद रैली में यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा  ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थोड़े से समय में इतने काम कर दिए जितने कोई सरकार पांच साल में नहीं कर पाती। नायब की काम करने की स्पीड ने विपक्ष 70 दिनों में ही वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में 84 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिए गए हैं जिनसे वे हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री में सफर कर सकते हैं। सैनी ने एक कलम से 1.20 लाख युवाओं की नौकरी सुरक्षित कर दी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि ये तो नायब के काम करने का 70 दिनों का ट्रेलर भी नहीं था, अभी तो पांच साल पूरी फिल्म विपक्ष को देखनी बाकि है। 

*पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में पहली पसंद भाजपा बन रही – भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा*

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा की नीतियों में दूसरे दलों के नेता विश्वास जता रहे हैं। यही कारण है कि सबकी पहली पसंद भाजपा बनी हुई है। सभी को पता है कि भाजपा मे ही देश सेवा कर सकते हैं। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र सहित जिला यमुनानगर की चारों विधानसभाओं पर भाजपा उम्मीदवार जीतेंगे,भाजपा जिला यमुनानगर में मजबूती से कार्य कर रही है

Related Posts

About The Author