दिल्ली चुनाव : दागी प्रत्याशी 19%, हत्या-बलात्कार के केस 81 पर

Published Date: 04-02-2025

नई दिल्ली : पूरे देश की नजरें दिल्ली विधानसभा पर है। 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को सिंगल फेज में वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, चुनाव से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट सामने आई है।

बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं।

NCP 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही – महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) 70 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

दागी प्रत्याशी 19%, हत्या-बलात्कार के केस 81 पर – वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने इस सभी प्रत्याशियों के हलफनामों की जांच कर एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 19% प्रत्याशी दागी, 81 पर हत्या,, किडनैपिंग, बलात्कार जैसे गंभीर मामले दर्ज है। 13 उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आरोपी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक निर्दलीय समेत विभिन्न पार्टियों के कुल 699 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

आपके 63% प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस
आप- 44
कांग्रेस- 29
भाजपा- 20

5 के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति – ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 उम्मीदवारों के पास 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। जिनमें 3 भाजपा के जबकि एक कांग्रेस और आप का है। भाजपा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 22.90 करोड़ रुपए है। वहीं, तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। करीब 28% यानी 196 उम्मीदवारों ने अपनी उम्र 25 से 40 साल के बीच बताई है। 106 (15%) की उम्र 61 से 80 साल के बीच, जबकि तीन की उम्र 80 साल से ज्यादा है। सभी 699 उम्मीदवारों में 96 महिलाएं हैं, जो करीब 14% होता है।

टॉप 3 अमीर प्रत्याशियों में 1 कांग्रेस का-
– शूकर बस्ती से करनैल सिंह (भाजपा)- 259 करोड़ रुपए की संपत्ति
– मनजिंदर सिंह सिरसा (भाजपा)- 248 करोड़ रुपए संपत्ति
– गुरचरण सिंह (कांग्रेस)- 130 करोड़ रुपए संपत्ति

46% प्रत्याशी 5वीं से 12वीं पास
प्रत्याशियों के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो 46% ने अपने आपको 5वीं से 12वीं के बीच घोषित किया है। 18 उम्मीदवारों ने खुद को डिप्लोमा धारक, 6 ने साक्षर और 29 ने असाक्षर बताया है।

Related Posts

About The Author