नई दिल्ली: राष्ट्रीय सेविका समिति ने नई दिल्ली में 6 मार्च को होली मिलन का एक समारोह आयोजित किया जिस्मे महिला पत्रकारों ने हिस्सा लिया। समाज में महिलाओं की अहम भूमिका और होली के रंगों के महत्व पर बात हुई।

कार्यक्रम में चारु कालरा, विजया शर्मा, किरण चोपड़ा, सर्जना शर्मा, सह प्रचार प्रमुख विदुषी शर्मा, रचना बाजपेयी, आदि और अन्य पत्रकार भी कार्यक्रम में मौजुद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल – अबीर लगाया और होली के गीतों पर झूमते दिखे।