अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले दो साल की सबसे बड़ी गिरावट

Published Date: 11-03-2025

ट्रंप के फैसलों से निवेशकों के 330 लाख करोड़ का नुक्सान

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए जा रहे टैरिफ ने निवेशकों की मुश्किले बढ़ा दी है। जिस कारण अमेरिकी शेयर मार्किट में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी हो रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के दौरान पिछले दो साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। S&P 500 इंडेक्‍स 2.7% की गिरावट के साथ सितंबर के बाद अपने सबसे निचले लेवल पर पहुंच गया और 5,614.56 पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक कम्‍पोजिट 4 प्रतिशत टूटकर 17,468.32 अंक पर आ गया। यह नैस्डैक का सितंबर 2022 के बाद के सबसे खराब लेवल है। गिरावट के कारण, पिछले महीने एसएंडपी 500 के रिकॉर्ड लेवल से 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 330 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

इन कंपनियों को हुआ बड़ा नुकसान: कारोबारी सत्र के दौरान टेस्ला समेत कई बड़ी ग्‍लोबल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एक समय 1100 अंक तक गिर गया था, लेकिन अंत में यह 890.01 अंक (2.08%) की गिरावट के साथ 41,911.71 पर बंद हुआ। यूएस स्‍टॉक मार्केट में आई बड़ी गिरावट से दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क को ज्‍यादा नुकसान हुआ। उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला का शेयर 15.43 प्रतिशत टूटकर 222.15 डॉलर पर बंद हुआ। इसके अलावा NVIDIA का शेयर 5.07 % टूटकर 106.98 डॉलर पर आ गया। Microsoft के शेयर 3.34% की और अमेजन के शयेर में 2.36% की गिरावट देखी गई।

भारतीय शेयर बाजार का हाल: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबार में आईटी, मीडिया और प्राइवेट बैंक सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 371.74 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,743.43 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 104.25 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,356.05 पर था। निफ्टी बैंक 349.75 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,867.05 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 567.80 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,872.30 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 252.05 अंक या 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,946.10 पर था।

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लिप-फ्लॉप टैरिफ पॉलिसी और इससे उत्पन्न अनिश्चितता ने अमेरिकी शेयर बाजारों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “कल एसएंडपी 500 और नैस्डैक में क्रमश: 2.6 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो ट्रंप के टैरिफ और साल के अंत तक अमेरिका में मंदी की संभावना के प्रति बाजार की प्रतिक्रिया है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि स्थिति कैसे ठीक होती है।”

Related Posts

About The Author