सेवानिवृत्त प्रोफेसर दंपति की हत्या,घर में मिला दोनों का शव

बिहार: नवादा में बेखौफ अपराधियों ने सेवानिवृत्त दंपति की हत्या कर दी और घटनास्थल से भाग निकले। मृत दंपति का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने संपत्ति विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
नवादा थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त प्रोफेसर दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी।। धारदार हथियार से दोनों की हत्या की आशंका है।घर के अंदर ही दोनों का शव मिला है प्रोफेसर दंपति की हत्या से सोमवार देर रात पूरे शहर में सनसनी मच गयी।आरा में प्रोफेसर रहे महेंद्र सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा की धादार हथियार से हत्या कर दी गयी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों को पहले बेरहमी से पीटा गया और उसके बाद हत्या कर दी गयी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले की है। जहां वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय में राजनीतिशास्त्र के पूर्व एचओडी की हत्या कर दी गयी।मृतक महेंद्र सिंह डीन भी रह चुके थे और कुछ साल पहले रिटायर हो गये थे। वहीं उनकी पत्नी भी मनोविज्ञान की प्रोफेसर थीं और रिटायर कर चुकी थी। प्रोफेसर का शव डायनिंग रूम जबकि उनकी पत्नी का शव बेडरूम से बरामद किया गया। खून के धब्बों को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार की अहले सुबह या दिन में ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

Related Posts

About The Author