सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुग्राम में रिटेल लोन का सफल आयोजन किया

Published Date: 21-02-2026

गुरुग्राम:  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया   (Central Bank of India) के गुरुग्राम क्षेत्र द्वारा सेक्टर–23A, हुडा मार्केट में रिटेल लोन आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति ज़ोनल हेड शीशराम टुंडवाल, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई से जनरल मैनेजर पी. अनूप कुमार तथा रीजनल हेड सनी कालरा ने प्रदान की। कार्यक्रम में बैंक के वर्तमान एवं संभावित ग्राहकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की नवीन रिटेल ऋण योजनाओं एवं प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों की जानकारी दी, जो बाजार में अन्य बैंकों की तुलना में अत्यंत आकर्षक एवं लाभकारी हैं।

जनरल मैनेजर अनूप कुमार ने अपने संबोधन में रिटेल ऋणों के अतिरिक्त बैंक द्वारा हाल ही में शुरू किए गए डिजिटल उत्पादों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी तथा ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। ग्राहकों, चैनल पार्टनर्स एवं शाखा टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से टीम का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ है, जो भविष्य में उत्कृष्ट व्यावसायिक परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित करेगा।

Related Posts

About The Author