झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कलह खुलकर आया सामने

*तीन पूर्व प्रदेश प्रवक्ताओं को  पार्टी से 6 वर्ष के लिए किया गया निलंबित

*प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक 

झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कलह खुलकर सामने आ गया है। जिसके कारण झारखंड प्रदेश कांग्रेश अनुशासन समिति ने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ सहदेव, डॉ राजेश गुप्ता “छोटू” और साधु चरण गोप को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में झारखंड कांग्रेस  अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार पार्टी से निलंबित किए गए चारों नेता प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व के विरुद्ध कार्य कर रहे थे। इस संबंध में 31 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी उन लोगों ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। बल्कि 24 दिसंबर 2022 को बोकारो में प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व के विरुद्ध प्रेस वार्ता कर गलत बयानी की है। जिसके कारण उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कलह के बीच वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को सफल बताया है और उसकी भूरी भूरी प्रशंसा की है। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यसमिति बैठक में लिये गये निर्णय और आग्रह को स्वीकारते हुए  भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति के उपरांत देश भर में सर्वप्रथम  झारखंड आकर

  राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने विगत एक वर्ष से संगठन सशक्तिकरण में लगे  झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की इस उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिये झारखंड कांग्रेस परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। ही साथ भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को झारखंड के अंदर सफल रूप से आयोजित करने के लिए पहले अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमिटी के बैठक में और मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सार्वजनिक रूप से सराहना करने से झारखंड का एक एक कार्यकर्ता आज उत्साहित है। अगले 60 दिनों तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरे जोश के साथ तैयार हैं l

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की साहेबगंज जिले के श्रीकुंड में गुमानी मैदान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम की सफलता मे शामिल होने के लिए  सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं, गण,विधायक गण एवं सभी अग्रणी संगठन/ विभागों के अध्यक्ष एवं सभी ज़िलाध्यक्षों के प्रति भी आभार प्रकट किया है । उन्होंने कहा की सामूहिक नेतृत्व और निर्णय के साथ एक के बाद एक हम सभी साथ मिलकर सभी कार्यक्रम को सफल बना पा रहे हैं । उसी उत्साह एवं गतिशीलता के साथ हम घर घर कुंडी खटखटा कर राहुल गांधी जी के पत्र को लेकर पहुंचने का काम करेंगे  l

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के प्रति आभार प्रकट करते हुऐ कहा की प्रभारी महोदय के निर्देशन व मार्गदर्शन से आज झारखंड कांग्रेस की सराहना सर्वत्र हो है । साथ ही  कार्यक्रमों की निरंतरता एवं नियोजन से कार्यकर्तागण भी उत्साहित हैं और 2024 की तैयारी के लिये हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम हमारा लॉन्चिंग पैड है l 

प्रदेश अध्यक्ष ने इस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान के प्रभारी अर्जुन मोडवाडिया , राज्यसभा सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन, एवं राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिये आभार प्रकट प्रकट किया l

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान  ‘भारत जोड़ो यात्रा’  का दूसरा चरण है। घर घर पहुंचने वाले इस कार्यक्रम जन संवाद  सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान दो महीने तक चलेगा यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में राज्य की सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।

उन्होंने कहा की यह जनसंवाद कार्यक्रम देश के 6 लाख गांवों ढाई लाख ग्राम पंचायतों और दस लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचकर राहुल गांधी जी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट घर घर पहुंचाएगा उन्होंने कहा की कल ही कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी जी के संदेश पत्र की पचास हजार प्रति के वितरण के साथ इसका आगाज हो गया l 

गौरतलब हो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विवादों से पुराना नाता रहा है । देखा गया है कि कुछ माह या वर्षों के अंतराल में अनेकों बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदल दिया गया है। कांग्रेस में दो धड़ा में अलग-अलग काम करता दिखता रहा है । अब वर्ष 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलह को खत्म करने के लिए  कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निलंबित किया गया है। आप देखना है कि इस अनुशासनात्मक कार्रवाई से कांग्रेस के अंदर कलर थमता है या बढ़ता है?   यह तो भविष्य तय करेगा।

Related Posts

About The Author