तोप के गोले की चपेट में आकर तीन की मौत,तीन जख्मी

बिहार : गया जिले बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद में सेना द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान छोड़े जा रहे तोप के गोले की चपेट में आने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों में गोविंद मांझी, सूरज कुमार एवं कंचन कुमारी शामिल है। सभी एक ही परिवार के लोग हैं।
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद में सेना द्वारा दागे गए तोप के गोला के चपेट में छह ग्रामीण आ गए। आनन- फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में एक महिला समेत दो पुरूष शामिल है। जबकि दो महिला व एक पुरूष गंभीर अवस्था में घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में मृतक के परिजन मंजू देवी ने कहा कि सभी लोग घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी तोप का गोला अचानक आकर गिर गया। जिससे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।जबकि 3 अन्य लोग घायल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। गांव के लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस को बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है।आखिर फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे गिरा।इस मामले में सेना ने भी जांच कमेटी बना कर जाने शुरू कर दिया है।

Related Posts

About The Author