शौर्य हत्याकांड का हुआ खुलासा, पूर्व किराएदार निकला हत्यारा

*कर्ज के रुपया चुकाने के लिए किया था अपरहण, शोर मचाने पर शौर्य की कर दी थी हत्या

झारखंड: राजधानी रांची में मासूम शौर्य की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है । पुलिस ने इस हत्या में शामिल पूर्व किराएदार संजू पांडा को गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस को बताया है कि वह फिरौती के लिए शौर्य का अपहरण कर ले जा रहा था। लेकिन बच्चे ने शोर मचाना शुरू किया तो उसने गला घोट कर उसे मार डाला। हत्या से पहले बच्चे के हाथ से चिप्स भी खाया था और फिरौती से मिलने वाले रूपों से अपना कर्ज खत्म करना चाह रहा था।

मंगलवार को रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा तालाब से एक आठ वर्षीय शौर्य का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने इस बच्चे के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। इस बच्चे का अपहरण फिरौती मांगने की नियत से किया गया था।अपहरण के एक घंटे के भीतर ही शौर्य की हत्या गया था।उस समय शौर्य के पिता राजू गोप से किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गयी। जांच में लगे पुलिस अधिकारियों को तभी संदेह हो गया था कि शौर्य का अपहरण करने वाला नजदीकी आदमी होगा । जांच जैसे आगे बढ़ी हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
किरायेदार रह चुका है संजू पांडा
शौर्य की हत्या करने वाले का नाम संजू पांडा है। वह मूल रूप से कोडरमा जिले का रहने वाला है। शौर्य के घर में वह बतौर किराएदार अपने बहन और बहनोई के साथ रहता था। बाद में वह अपने बहन और बहनोई से अलग होकर पंडरा में रहने लगा था। यहां वह गलत संगत में पड़ गया था। जिस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसमें शौर्य के अपहरण की साजिश रची थी। लेकिन शौर्य के पिता से फिरौती की रकम मांगने से पहले ही उसने उसकी हत्या कर दी।
अपहरण के घंटे भर में ही कर दी थी हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजू पांडा ने शौर्य का अपहरण करने से पहले कई दिनों तक उसकी रेकी की थी। इस दौरान उसने देखा था कि शौर्य हर शाम कुछ न कुछ खरीदने के लिए दुकान की ओर जाता है। तीन मार्च को भी उसने वही किया था। इस बीच दुकान के पास ही संजू पांडा कार के साथ खड़ा था। यहां शौर्य को देखकर उसने उसे बुलाया और बातचीत की। शौर्य के हाथ में चिप्स का पैकेट था। संजू ने उससे चिप्स लेकर खाया भी। इसके बाद उसने उसका अपहरण कर लिया। पर ले जाने लगा इस बीच शौर्य हल्ला मचाने लगा। तब संजू को समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए। इसी दौरान उसने उसकी हत्या कर दी और तालाब के पास शव को फेंक कर कोडरमा भाग गया था।

गुस्साए लोगो ने बरियातू थाने का किया घेराव

अपहरण होने के चार दिन बाद शव बरामद हुआ था। शव को जब्त कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लायी थी। इस दौरान परिजनों को जानकारी मिली तो सभी रिम्स पहुंचे। यहां शौर्य के पिता राजू गोप ने पुलिस की कार्यशौली पर प्रश्न खड़ा किया। वहीं एदलहातू से बड़ी संख्या में आए लोगों ने नाराजगी में बरियातू थाने का घेराव किया था। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से काम किया और हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही मृतक बच्चे के परिजन हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

About The Author