झूठी कहानियों की बलि चल रहा है रेड सैंड बोआ सांप

*बोकारो से दो सपेरा एक रेड सैंड बोआ सांप के साथ हुए गिरफ्तार

*वन विभाग के अधिकारी 25 करोड़ रुपए मूल्य बताकर ठोक रहे पीठ

झारखंड: झूठी कहानियों के चक्कर में अनेक लोग रेड सैंड बोआ सांप(दो मुंहा साप) की तस्करी करने में लगे हुए हैं। एक सांप का मूल्य करोड़ों रुपया बताया जाता है। इस संबंध में बोकारो वन विभाग के अधिकारियों ने दो सपेरों को रेड सैंड बोआ सांप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों सपेरे रेड सैंड बोआ सांप को लोगों को दिखाकर भीख मांग रहे थे।
बोकारो जिला वन पदाधिकारी रजनीश कुमार ने प्रेस को बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर दो सपेरों को पकड़ा गया है । उनके पास से एक रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया है। दोनों सपेरे लोगों को बोआ सांप को दिखा कर भीख मांग रहे थे। इस सांप को रांची स्थित जैविक उद्यान में भेज दिया गया है। वही वन अधिकारी इस सांप के बारे में बताते हैं कि इसका मूल्य 25 करोड़ रुपए के लगभग है। अब यहां गौर करने वाली बात है कि अगर जिस सांप का मूल्य 25 करोड़ रुपए हो तो, उसे सपेरा लोगों को दिखाकर 2-4 रुपए का भीख क्यों मांगेंगा। जाहिर सी बात है कि सांप के संबंध में झूठ ही कहानियां लोगों को बताई जा रही है। जिसे कुछ मीडिया हाउस भी प्रकाशित कर रहे हैं। जबकि यह सांप जहरीला नहीं होता है और भारत में भी पाए जाते हैं। खासकर बालवी मिट्टी वाले क्षेत्र में यह अधिक पाए जाते हैं। पहले भी सपेरे इन सांपों को अपने टोकरी में लेकर लोगों को दिखाकर भीख मांग करते थे। जिससे उनका भरण पोषण होता था । अब इस सांप के रखने पर रोक है। रेड सैंड बोआ सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत शेड्यूल 5 में आता है। इसका मतलब है कि अगर किसी को दोमुंहा सांप मिलता है तो उसकी जानकारी वह वन विभाग को देगा। उसका डॉक्युमेंटेशन होता है। अगर कोई ऐसा नहीं करता तो यह कानूनन अपराध है।

झूठी कहानी का शिकार है रेड सैंड बोआ सांप

दूसरी ओर रेड सैंड बोला सांप के बारे में झूठी कहानी के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि इस सांप का तांत्रिक प्रयोग में उपयोग किया जाता है। इसके मांस खाने से कैंसर जैसे रोग ठीक हो जाते हैं। इसके मांस से सेक्स वर्धक दवाइयां बनाई जाती है। इसको छूने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और तो और इसके चमड़े से फर्स बनता है जो सौभाग्य को प्रदान करता है। इसी तरह ना जाने कितने तरह की मिथक कहानीया गढी जा रहा है। जिससे रेड सैंड बोआ सांप की प्रजाति खतरे में पड़ गई है ।लोग इसे मुंह मांगा दाम देकर खरीदने के लिए आतुर रहते हैं। जिसके कारण अनेक बार लोग ठगी के शिकार भी हो चुके हैं। अनेक लोग तस्वीर के आरोप में पकड़े भी गए हैं और जेल भी जा चुके हैं।

Related Posts

About The Author