ओडिशा: ओडिशा में बस ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया। इस कारण बहरागोड़ा से यात्री वाहनों का परिचालन ओडिशा में नहीं हुआ। इससे सैकड़ों यात्री परेशान रहे।अनेक यात्रियों को बहरागोड़ा बस टर्मिनल से अपने घर लौट जाना पड़ा।बस टर्मिनल में बसें खड़ी रहीं। विदित हो कि पश्चिम बंगाल तथा झारखंड से अनेक बसें ओडिशा जाती हैं।हड़ताल के कारण बहरागोड़ा बस टर्मिनल से कोई बस ओडिशा के लिए रवाना नहीं हुई। इसके कारण यात्री हलकान रहे। बसों का परिचालन नहीं होने के कारण कई मरीज भी इलाज के लिए ओडिशा नहीं जा सके।
ओडिशा बस ड्राइवर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Related Posts
पूर्वी क्षेत्र, राज्य
राजधानी ट्रेन अब रांची से सप्ताह में दो दिन लोहरदगा होकर दिल्ली जाएगी
उत्तरी क्षेत्र, राज्य
जम्मू कश्मीर में 150 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस; 15 से ज्यादा लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
उत्तरी क्षेत्र, राज्य
सरकारी कर्मचयारियों की तर्ज पर पत्रकारों को भी मिलेगी मैडिक्लेम सुविधा- हरियाणा सीएम
उत्तरी क्षेत्र, राज्य