खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह छह समर्थकों के साथ गिरफ्तार , इंटरनेट किया गया बंद

पंजाब : जैसा कि पहले से अंदेशा जताई जा रही थी कि अमृतपाल सिंह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हो सकती है उसी कड़ी में आज पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मोगा से 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो गाड़ियां भी जब्त कर ली है। खबर ये भी आ रही है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की जालंधर के महतपुर में घेराबंदी की और गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतपाल सिंह की घेराबंदी
बताया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पीछा किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं। इन्हीं को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। इस बीच पंजाब के कई इलाकों में कल 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गौरतलब हो कि दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह ने जिस तरह पंजाब में खालिस्तान के लिए माहौल बनाया था और उसके समर्थकों ने थाने पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। तभी से पुलिस की नजर उस पर बनी हुई थी। उसे देशद्रोही के समर्थक के रूप में देखा जा रहा था। जिसके तहत पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Related Posts

About The Author