पीएम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले सौ लोगों पर मामला दर्ज, छह गिरफ्तार

नई दिल्ली : पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और खंभों पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। वहीं गिरफ्तार लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के विभिन्न स्थानों में मोदी हटाओ, देश बचाओ के लिखे नारे से हजारों पोस्टर दीवार और खंभों सहित अन्य जगहों पर चिपकाए गए थे। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया था। उनकी शिकायत पर सैकड़ों अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही सीसीटीवी के सहयोग से 6 लोगों की पहचान की गई है। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। बाद में वे जमानत पर छूट गए। वही गिरफ्तार लोगों के पास से एक वाहन और सैकड़ों पोस्टर भी बरामद किए गए हैं।

पोस्टर हटाया गया

विभिन्न स्थानों पर चिपकाए गए पोस्टरों में से एक में मोदी हटाओ, देश बचाओ लिखा हुआ है। पुलिस ने शहर के कई हिस्सों से हजारों पोस्टर हटा दिए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों को बाद में जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, प्राथमिकी प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आप कार्यालय से बाहर निकलते ही एक वैन को भी रोक लिया। वैन से पोस्टर जब्त किए गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। गौरतलब हो कि इन दिनों मोदी बनाम विपक्षी की वाक युद्ध सड़क से लेकर संसद तक चल रहा है। विपक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने में कहीं भी चुक नहीं रहे हैं। वे नित्य नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं बीजेपी भी पलटवार करने में पीछे नहीं हट रही है। वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर मोर्चाबंदी भी जारी है। जिससे भाजपा के पोस्टर मैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम कर हराया जा सके।

Related Posts

About The Author