युवा नक्सली की हत्या,मुखबिर होने का है संदेह

झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के कुबाडीह जंगल से पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान तिंतुस नायक के रूप में हुई है। मृतक तिंतुस मुरहू थाना क्षेत्र के इंदिपीड़ी गांव का रहने वाला था। नक्सली के साथ जूड़ा हुआ था और पीएलएफआई के लंबू के संपर्क में था। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उसकी हत्या मुखबिर होने पर की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि जंगल से बरामद शव की शिनाख्त उसके पिता महादेव नायक ने की, इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक का शव उसके गांव इंदिपीड़ी लाया गया। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मृतक का संबंध पीएलएफआई से था, वह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए लाका पाहन के दस्ते में था।वर्तमान में वह पीएलएफआई के लंबू के संपर्क में था।एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनके पुत्र की हत्या में उसके साथियों का हाथ हो सकता है। उनके साथ हुए आपसी विवाद में तिंतुस नायक की हत्या कर दी गई होगी। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले है।घटना स्थल से पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला हैं। पुलिस ने संभावना जताई है कि युवक की हत्या अन्यत्र करने के बाद उसके शव को मुरहू की सीमा से सटे कुबाडीह जंगल में फेंक दिया गया था।मृतक युवक तिंतुस नायक के पिता महादेव नायक के बयान पर बंदगांव थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। दूसरी ओर जानकार बताते हैं कि तिंतुस नायक के अपने सहयोगी नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के संदेह में हत्या कर दी गई होगी। संभवत वह नक्सलियों की सूचना पुलिस या विरोधी गुट को पहुंचा रहा था। जिससे उसे यातना देकर मारी दी गई और लाश को जंगल में फेंक दिया गया है। सच तभी आ सकता है जब हत्यारे पकड़े जाएंगे।

Related Posts

About The Author