आरबीआई ने अपने करोड़ों लोगों को दी बड़ी राहत,रेपो रेट में नहीं होगा इजाफा

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) ने प‍िछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही ब्‍याज दर पर करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया है। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेंगी। आरबीआई गवर्नर ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पॉलिसी रेट में इजाफा नहीं किया है।आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर ही रखा है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने इस बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। माना जा रहा था कि आरबीआई रेपो दर में फिर 0.25 फीसदी की वृद्धि कर सकता है, लकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर RBI ने करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है।आरबीआई (RBI) ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं किया। ज्ञात हो कि मई 2022 से रेपो रेट में लगातार छह बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। गौरतलब हो कि मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है।
इस फैसले के बाद आम लोगों की ईएमआई में इजाफा नहीं होगा। वैसे बीते एक साल में आरबीआई रेपो रेट में 2.50 फीसदी का इजाफा कर चुका है। एमपीसी बैठक की जानकारी और इस दौरान लिए गए फैसलों के बारे में बोलते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने ये बातें कही। नए वित्त वर्ष में RBI की एमपीसी की ये पहली बैठक थी, जो तीन अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी और इसमें जनता को गुड न्यूज मिली है।

Related Posts

About The Author