पाँच नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोली के साथ किया आत्मसमर्पण

झारखण्ड: प्रदेश सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा (माओवादी) संगठन के पाँच नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोली के साथ प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय, डोरण्डा में झारखण्ड पुलिस और सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली: 10 लाख के ईनामी,जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू, 05 लाख के ईनामी ,सब – जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन, दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस के सामने बड़ी मात्रा में हथियार और जीवित कारतूस भी समर्पित किए हैं साथ ही उन्होंने अपने संगठन से जुड़े हुए अनेक नक्सलियों के ठिकाने पत्ते और काम करने की तरीकों की भी जानकारी दी है। नक्सलियों की सूचना पर विशेष पुलिस के दस्ते ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि जल्द ही नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिलने वाली है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने प्रेस को अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि थोड़ा इंतजार करें अच्छी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

Related Posts

About The Author