ऋत्विक कंपनी के जीएम शरद कुमार सारस को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, बॉडीगार्ड जख्मी

झारखंड: हजारीबाग ज़िले के केरेडारी में एनटीपीसी के लिए काम कर रही ऋत्विक कंपनी के जीएम शरद कुमार सारस को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।इस हमले में जीएम का बॉडीगार्ड भी गंभीर रूप से घायल है। इस गोलीकांड से लोगों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि जीएम शरद कुमार सारस अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कंपनी के साइड पर पहुंचे थे। यहां पहले से तक लगाकर बैठे अपराधियों ने मौका देखकर यह फायरिंग शुरू कर दी। जिससे शरद अपने कार के अंदर मारे गए और उनके बॉडीगार्ड जख्मी हो गए। बॉडीगार्ड को गोली चलाने का मौका भी नहीं मिला।
ऋत्विक कम्पनी केरेडारी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में काम कर रही है। यह घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र में घटित हुई है। की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। फिलहाल अपराधियों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हजारीबाग में बढ़ते अपराध ग्राफ को देखकर स्थानीय लोगों में लोगों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस घटना को नक्सलियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। संभावना वक्त किया जा रहा है कि लेबी के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Related Posts

About The Author