हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का बुधवार को निधन हो गया। वो जालंधर में रहते थे। रूप सिंह धूमल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह जालंधर के मशहूर उद्योगपति और संत वाल्व के मालिक थे। रुप सिंह मिलनसार इंसान थे।रुप सिंह धूमल संत ग्रुप के चेयरमैन थे।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और आईपीएल के अध्यक्ष अरूण सिंह धूमल के ताया थे। परिवारिक सूत्रों अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे स्थानीय किशनपुरा शमशान घाट पर किया जाएगा।

Related Posts

About The Author