अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में सोमवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। जिसकी शुरुआत नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा,डीसी आयुष सिन्हा यहां मौजूद रहे। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला के सभी डीएसपी व सिविल सर्जन मनजीत सिंह जिला के सभी एसएचओ ने भी भाग लिया।

जागरूकता रैली में पुलिस, प्रशासन के कर्मचारी, खेल एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर एवं हैल्पर और कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि नशा किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है। आज नशे के कारण समाज में रहने वाले लोगों के घर के घर पूरी तरह से बर्बाद और तबाह हो रहे हैं। जिसके लिए सरकार गंभीर है। नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाए जा रहे हैं। 

इस मौके पर माननीय मंत्री ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य चौकों से होती हुई तेजली खेल परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस रैली में युवा वर्ग खिलाड़ी और समाज के सभी संस्थाएं और सामाजिक संगठन शामिल हो रहे हैं।

नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में तेजली खेल परिसर में युवाओं के बीच वालीबाल, फुटबाल व क्रिकेट की प्रतियोगिताएं हुई। इसका उद्देश्य यह था कि युवा खेलों से जुड़ेे। वहीं जिला पुलिस की और से तेजली खेल परिसर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा व महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा ने कहा कि लगातार यह कार्यक्रम चलता रहेगा। हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि जन साधारण के बारे में भी इसके बारे में चेतना जागे। नशा सबको खोखला कर रहा है।  विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यदि सप्लाई चेन को तोड़ देंगे तो उसे खरीदने वाला नहीं होगा। इस पवित्र अवसर पर संकल्प लें और नशा मुक्ति के लिए सहायक बनेंगे। समाज को नशे से मुक्त कराएंगे। इससे ही कार्यक्रम का लाभ होगा। 

Related Posts

About The Author