आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, कहा कि मुखिया ही भ्रष्टाचार में शामिल

आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को सरकार संचालित कर रही है और उस सरकार का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। हेमंत सरकार ने जो कमिटमेंट किया था वे खुद बतायें कि उसे किसने और कैसे पूरा किया। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार व्याप्त हैं।
सूबे के मुखिया खुद इसका नेतृत्व कर रहे हैं । केंद्रीय जांच एजेंसी ने भी उनसे पूछताछ की है । हेमंत सोरेन के पास राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी भी सिस्टम थी। एजेंसी थी , इसके बावजूद उन्होंने इस पर लगाम नहीं लगाया । उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सरकार बताए कि कितने अधिकारी पर भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कार्रवाई की । सुदेश महतो ने कहा कि आज यह सरकार जो आरोप लगाती है कि भारत सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है तो ऐसी नौबत क्यों आयी। दरअसल राज्य सरकार का सिस्टम भ्रष्टाचार पर लगाम ही नहीं लगाया । राज्य सरकार का काम था भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है। कितने अधिकारियों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की। सरकार द्वारा संचालित है पूरा सिस्टम।
देश का एजेंडा है एनआरसी। एनआरसी पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों की जो राय आयेगी, उस पर बात आगे बढ़ेगी। यह सिर्फ आजसू पार्टी तक सीमित नहीं है। हम लोग परिणाम पर बात करते हैं। कई जिम्मेवारियां, जवाबदेही हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि एनआरसी पर कौन दल क्या कर रहा है, आजसू भी अग्रेतर कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की सक्रियता पूरी राज्य में बढ़ायी जायेगी। पार्टी को ग्रास रूट लेवल पर और मजबूत किया जायेगा। कार्यकर्ताओं को और सुदृढ़ बनाया जायेगा। राष्ट्रीय राजनीति में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत की है। राज्य की समस्याओं और देश की मौजूदा समीचीन विषयों के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश की जायेगी। सभी दलों को अपना एजेंडा तय करना चाहिए, यह बताना चाहिए कि उनका एजेंडा क्या है।

Related Posts

About The Author