विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया

*एक कमेटी गठित, अगली बैठक मुंबई में

बेंगलुरु में आज 26 विपक्षी दलों की बैठक में गठबंधन का नाम तय कर दिया गया। इसका नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस ( I.N.D.I.A.) रखा गया  है। गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी।

बैठक के बाद इसके फैसलों की जानकारी देते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि एक कमेटी का गठन किया गया है जो गठबंधन के संयोजकों और अन्य मुद्दों पर सभी दलों से चर्चा करेगी।

खरगे ने बताया कि गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी। उन्होंने कहा – ‘हम मुंबई में फिर मिलने जा रहे हैं। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का ऐलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।’

इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज के बैठक बहुत अच्छी हुई है। हमारी लड़ी भाजपा की विचारधारा से है। गांधी ने कहा – ‘हमारी लड़ाई सत्ता पक्ष और विपक्ष की नहीं है। यह लड़ाई भाजपा/आरएसएस की विचारधारा और इंडिया के बीच है।’

इस मौके पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारा गठबंधन एकजुट होकर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरनिन्द केजरीवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

इसे पहले खरगे ने कहा कि ‘हमारी एकता को देखकर मोदी जी ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे, उनके यहां एक पार्टी के कई टुकड़े हो गए हैं और अब मोदी जी उन्हीं टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं’। 

Related Posts

About The Author