सोनिया गांधी राज्यसभा और प्रियंका लोकसभा में ? पार्टी के बड़े नेताओं के बीच चर्चा

नई दिल्ली: राहुल गांधी की 2024 की लोकसभा चुनाव की लड़ाई में हिस्सा लेने का परिस्थिति फिलहाल अनिश्चित है, चूंकि मामला अदालत में लंबित है | इसलिए इस बीच, सोनिया गांधी इस बार लोकसभा लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं, उनका शरीर अच्छा  नहीं चल रही रहा है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों की मानें तो उनके बिना मोदी विरोधी गठबंधन को मजबूत बनाए रखना आसान नहीं है। अगर सोनिया, राहुल या प्रियंका में से कोई चुनाव ना लड़े तो केंद्र की सत्ता में वापसी के लिए भाग्यशाली '10 जनपथ' पते का क्या होगा ! 
इसलिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने सोनिया गांधी को कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य बनाने पर विचार करना शुरू कर दिया है, इससे सोनिया गांधी की खराब तबीयत के वजह से चुनाव के लिए प्रचार-दौरा नहीं करना पड़ेगा और पार्टी एक तीर से दो शिकार कर लेगा। 5 बार लोकसभा सांसद और 1 बार राज्यसभा सांसद रहने के बाद 10 जनपथ का बंगला 'हाथ' के कब्जे में हीं रहेगा | दोबारा सांसद बनने के चलते सोनिया गांधी संसद में मौजूद भी रहेंगी और राजनीतिक क्षेत्र में भी रहेंगी और अगर सोनिया गांधी कर्नाटक कांग्रेस के इस 'ऑफर' को स्वीकार कर लेती हैं, तो क्या होगा अगर प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से उम्मीदवार हों ? कांग्रेस पार्टी के प्रथम सारी के नेताओं के बीच एक राउंड का चर्चा हो भी गया है | 
दिल्ली में फिलहाल गांधी परिवार का आधिकारिक बंगला 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के पास सोनिया गांधी का बंगला, पता 10 जनपथ | सुरक्षा कारणों से यूपीए सरकार द्वारा प्रियंका गांधी को 1997 से 35 लोधी एस्टेट के सरकारी बंगले में रहने की इजाजत दिया गया था | लेकिन मोदी सरकार ने जुलाई 2020 में यह कहकर प्रियंका से घर छीन लिया कि "उनको सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है"| वह अब सुजान सिंह पार्क में दो कमरे के किराये के मकान में रहती हैं। चूंकि 'मोदी' उपनाम विवाद में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खारिज कर दी गई थी, इसलिए उन्होंने सरकार से नोटिस मिलने के बाद 12 तुगलग लेन स्थित बंगला भी छोड़ दिया था। अब राहुल गांधी अपने मां के साथ 10 जनपथ में ही रहते हैं। 
नतीजतन, पार्टी के एक वर्ग को लगता है कि अगर वह भी मौका चूक गया तो यह न केवल गांधी परिवार के लिए, बल्कि कांग्रेस के लिए भी होगा। 10 जनपथ में सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस गठबंधन दो बार केंद्र की सत्ता में आया। सोनिया 1989 से राजीव गांधी के साथ उस घर में रहती हैं। इसलिए राज्यसभा के रास्ते में ही पार्टी को 10 नंबर का पता अपने पास रखने का दिख रहा है | कर्नाटक में 4 राज्यसभा सीटें 2 अप्रैल, 2024 को खाली हो जाएगा, इनमें से 3 सीटें कांग्रेस को मिलेगा |नतीजतन, सोनिया गांधी की संसद में वापसी में कोई दिक्कत नहीं होगी |
सूत्रों के मुताबिक, और अगर सोनिया गांधी मान गईं तो प्रियंका गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी सिर्फ वक्त की बात मानी जा रही है | हालांकि, पार्टी के एक वर्ग ने उन्हें तेलंगाना की मेडक सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है | पार्टी का वह वर्ग दिवंगत इंदिरा गांधी के उस छवि का इस्तेमाल अब इस बार चुनाव के लिए करना चाहता है | 1980 में इंदिरा गांधी अविभाजित आंध्र प्रदेश के मेडक से जीतकर सत्ता में लौटीं थी। वहां के पार्टी नेतृत्व प्रियंका को उस जगह पर देखना चाहते हैं लेकिन प्रियंका की अपनी पसंद रायबरेली है।

Related Posts

About The Author