बिहार एसटीएफ की रांची में बड़ी कार्रवाई: 50 हजार के इनामी अपराधी संजय सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार

झारखंड :बिहार एसटीएफ और रांची पुलिस ने मिलकर किया है एक बड़ा कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।उस पर 50 हजार के इनाम है। संजय सिंह, जिसे ‘पांडव गिरोह’ का सरगना माना जाता है, से जुड़े कई अपराधिक मामलों के लिए विख्यात है।

मुख्य बिंदुएं :

  • बिहार एसटीएफ और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपराधी संजय सिंह को गिरफ्तार
  • पुलिस ने संजय सिंह को अवैध रायफल के साथ पकड़ा, 50 हजार के इनाम घोषित है
  • संजय सिंह पांडव गिरोह का सरगना, विभिन्न स्थानों पर हत्या, अपहरण, रंगदारी से संबंधित 16 मामलों में फंसे हुए हैं

संजय सिंह का मूल निवास पटना जिले के धनरूआ थाना के नीमा गांव में है, और वह अपराध की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय रहा है। पिछले साल अप्रैल महीने में जहानाबाद में एक ही दिन दो लोगों की हत्या करने का आरोप लगा था, जिसमें उन्होंने अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा को गोली मारकर मार दिया था। संजय के खिलाफ पटना एवं जहानाबाद जिला के विभिन्न स्थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी से संबंधित कुल 16 मामले दर्ज हैं, जिसमें उनका बड़ा इतिहास शामिल है।

Related Posts

About The Author