क्रिसमस की रात नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

झारखण्ड : खूँटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में क्रिसमस की रात नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।बताया जाता है कि लड़की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। वह क्रिसमस के मौके पर चर्च से प्रार्थना कर वापस लौट रही थी। उसी दौरान नाबालिग अपने मित्र से भेलकी टोंगरी में कुछ देर बैठ कर बात कर रही थी।इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, क्रिसमस के मौके पर नाबालिग अपने दोस्त के चर्च पहुंची थी। प्रार्थना के बाद वह हॉस्टल लौट रही थी।इसी दौरान भेलकी टोंगरी में वे लोग बैठकर बात कर रहे थे। तभी मिराज और शाहबाज नाम के दो युवक वहां पहुंचे और दोनों को डराकर लड़की को घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद वह नाबालिग को अपने साथ ले गए और रात भर एक घर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।इधर, जब देर रात तक नाबालिग अपने हॉस्टल नहीं पहुंची तो हॉस्टल प्रबंधन ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी।परिजनों ने पहले तो खुद पता लगाने की कोशिश की और जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने तपकारा थाना को इसकी सूचना दी।

वहीं,आरोपियों ने सुबह लड़की को उसी स्थान पर छोड़कर फरार हो गए जहां से उसे उठाया था। जिसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी।जिसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास लेकर गए और दुष्कर्म की बात बताई। गैंगरेप की बात सुनते ही पुलिस ने पहले तो पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और फिर घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।इसमें मिराज खान और शहबाज खान के अलावा गोलू उर्फ हुसनैन खान सहित अन्य शामिल हैं।इस मामले में थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत मिली है। इसके बाद नामजद सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है।आगे की जांच जारी है।

Related Posts

About The Author