पलामू जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के स्कॉट वाहन के चालकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

झारखंड : पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं है। पलामू जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के स्कॉट वाहन के चालकों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। पीड़िता ने घटना के बाद शहर थाना में जाकर शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला पलामू की रहने वाली है और मेदनीनगर में डॉक्टर से इलाज कराने के लिए आई थी। डॉक्टर से इलाज के उपरांत महिला मोबाइल रिचार्ज करने के लिए दुकान खोज रही थी। इसी दौरान उसकी एक आरोपित चालक से मुलाकात हो गई। इसके बाद चालक ने महिला से राशि लेकर उसके मोबाइल का रिचार्ज करा दिया। उसके बाद चालक ने महिला को कॉल कर बुलाया। जहां से वह दूसरे चालक के साथ शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में पहुंचा। इसी बाद दोनों चालक एक साथ जमा हुए। जहां दोनों चालक ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने टाउन थाना में जाकर घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित डीसी और एसपी के दोनो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है। वही घटना को अंजाम देने वाले आरोपित डीसी का चालक धमेंद्र जो बिहार के औरंगाबाद जिला का रहने वाला है। वही एसपी के यहां तैनात चालक प्रकाश यादव पलामू के नावाजयपुर का रहने वाला है। इस संबंध में पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

About The Author