कुछ बड़ा होने वाला है झारखंड में, मुख्यमंत्री ने बैठक कर एकजुटता की बात कही

झारखंड़: प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक की। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा सब ठीक है।जो इशारा करता है कि झारखंड में कुछ बदलाव होने की संभावना है। ईडी के द्वारा अनेकों बार समन भेजना और भूमि घोटाले में गिरफ्तार की संभावना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक की है।

इधर,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज सत्तारूढ़ दल के मंत्री और विधायक गणों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखते हुए सभी को इससे अवगत कराया। इस मौके पर सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे। किसी भी तरह की स्थिति में वे सभी पूरी तरह एकजुट हैं और मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनहित में लगातार कार्य कर रही है और यह निरंतर जारी होगा।

Related Posts

About The Author