विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड : दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी।वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी।इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी।इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की। इस घटना से झारखंड की फजीहत करवा दी है लड़कों ने, यहां सैलानी आने से 10 बार सोचेंगे।

Related Posts

About The Author