कब्र से मुर्दों की हो रही चोरी, इलाके में दहश

झारखंड : बोकारो से अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है। यहां कब्र से मुर्दों की चोरी हो रही है इससे लोगों में दहस्त है। मामला बोकारो-झरिया ओपी थाना क्षेत्र के सिजूवा पंचायत के जमुनिया नदी स्थित श्मशान घाट की कब्र से 6 शव गायब हो गए है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि झरिया ओपी तथा दुग्दा थाना क्षेत्र के एक बड़े आबादी का श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल शिजुवा पंचायत क्षेत्र के जमुनिया नदी स्थित तट पर शव जलाने तथा शव दफनाने का कार्य किया जाता हैं। इसी क्रम में शव दफनाने गये पंचायत के मुखिया पति और लोगों के द्वारा देखा गया कि पूर्व में दफन किये गए कब्र से 6 शव गड्ढा खोदकर निकाला गया है और शव गायब हैं।
मामले की जानकारी स्थानीय थाना तथा अंचल अधिकारी को सूचना दी गई।इन्होंने भी श्मशान घाट जाकर निरीक्षण किया तो पाया गया कि कुछ गढ्ढ़ों से शव गायब है।इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी निवास सिंह ने पुलिस मैनुअल का हवाला देते हुए कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार किया और अनुसंधान की बातें कही।वहीं कुछ दफनाए गये कब्र की पुष्टि करते हुए बताया कि सिजुवा पंचायत के बोकारो झरिया के रहने वाले अनु कुमारी, लाला भुईया, और महपतिया देवी तीन लोगों का शव पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोगों के द्वारा दफनाया गया था वह भी गायब है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Related Posts

About The Author