सरहुल पर्व के झांकी में पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में स्लोगन लिखने पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष समेत 26 पर प्राथमिकी दर्ज

झारखंड : रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की झांकी में राजनैतिक स्लोगन लिखना केंद्रीय सरना समिति को भारी पड़ा है। इस मामले में समिति के अध्यक्ष फूलचंद्र तिर्की समेत 26 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।यह प्राथमिकी कोतवाली थाना में दंडाधिकारी विनय कुमार के बयान पर हुआ है।जिसमें स्पष्ट लिखा है कि झांकी में राजनैतिक उद्देश्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड के पुतले को जेल के अंदर दर्शाया गया है।वहीं, राजनैतिक उद्देश्यों से झांकी के चारों तरफ स्लोगन लिखा गया है।

क्या लिखा गया है झांकी में स्लोगन

दंडाधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के अनुसार केंद्रीय सरना समिति ने अपने झांकी में निम्नलिखित स्लोगन लिखा है।जिसमें ED के नाम पर लोकतंत्र की हत्या करना बंद करें। मुंडा की उलगुलान में अंग्रेजों द्वारा शोषण, वर्तमान में झारखंड के विकास की लड़ाई में हेमंत सोरेन को ED के द्वारा शोषण किया जा रहा है।जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। केंद्रीय सरकार की योजनाएं, मणिपुर हिंसा, संविधान से छेड़छाड़, सरना धर्म के नाम पर राजनैतिक करना के अलावा अन्य शामिल है।इतना ही नहीं सभी स्लोगन का वीडियोग्राफी भी कराया गया है।

Related Posts

About The Author