झारखंड : राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। इसके तहत, RAPID RESPONSE TEAM (RRT) का गठन किया गया है। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इस टीम के गठन का निर्देश दिया है। यह टीम बर्ड फ्लू संक्रमण के संदेश को साझा करेगी और संक्रमित क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने के लिए कदम उठाएगी। इसके अलावा, संक्रमित क्षेत्र में कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और संक्रमित क्षेत्र का संपूर्ण सफाई और डिसइन्फेक्शन का काम भी किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा संक्रमित क्षेत्रों में कुक्कुट उत्पादों की खरीद-बिक्री और परिवहन पर रोक लगाई गई है।
रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने तत्काल रोक लगाई, RRT की गठन की जानकारी
![](https://thefinancialworld.com/hindi/wp-content/uploads/2024/04/PHOTO-2024-04-25-10-42-21-730x430.jpg)